Breaking News: चरथावल पहुंचे भाकियू (अराजनैतिक) प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, किसानों की समस्याओं को लेकर होगा बड़ा आंदोलन
चरथावल, मुजफ्फरनगर।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक आज मुजफ्फरनगर के ब्लॉक चरथावल पहुंचे। उनका स्वागत किसानों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रूप में किया।
कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर युवा मंडल प्रभारी ठाकुर कुशलवीर सिंह ने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की वजह से किसान अत्यधिक परेशान हैं। साथ ही चकबंदी विभाग और बिजली विभाग द्वारा भी किसानों का शोषण किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने चरथावल से होकर गुजरने वाले मुजफ्फरनगर थाना भवन मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम और बार-बार हो रहे एक्सीडेंट की समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग और जिलाधिकारी अतिक्रमणकारियों के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
इन सभी समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बहुत जल्द जिला मुजफ्फरनगर में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इस आंदोलन के जरिए संबंधित विभागों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
मौके पर उपस्थित प्रमुख किसान नेता व पदाधिकारी:
प्रदेश सचिव विजेंद्र बालियान, मंडल उपाध्यक्ष कपिल राठी, युवा तहसील अध्यक्ष ठाकुर अजय पुंडीर, महानगर अध्यक्ष शहजाद राव, कपिल बालियान, नसीम चौधरी, मोहसिन अंसारी, ब्लॉक महासचिव ठाकुर महक सिंह, ठाकुर ईश्वर सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता विनय त्यागी, न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, ग्राम अध्यक्ष चौकड़ा विनय त्यागी, ग्राम अध्यक्ष निर्धना एजाज त्यागी, ग्राम अध्यक्ष बहेड़ी शौकीन त्यागी, दानिश प्रधान, मोहम्मद रिजवान, अमरीश सिंह पुंडीर, रवि आर्य, कृष्ण ठाकुर, बृजेश चौहान, नेत्रपाल सिंह आर्य, अंकित शर्मा, मास्टर सुरेंद्र आर्य, तस्लीम त्यागी, कर्मपाल सिंह, रजनीश त्यागी सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।
Leave a Reply