दैनिक सर्वे बुलेटिन, सहारनपुर नांगल
गागलहेड़ी। क्षेत्र के गांव चौरादेव में “एक शाम बाबासाहब के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज और संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना के साथ की गई।
मुख्य वक्ता पत्रकार एसडी गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहब ने भारत को दुनिया का सबसे उच्च और सर्वोत्तम लिखित संविधान देकर एक नई दिशा प्रदान की है। उनके द्वारा तैयार किए गए संविधान में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त करते हुए महिलाओं को कपड़े पहनने की आज़ादी, वयस्क मताधिकार और आर्थिक व्यवस्था को स्थिर करने के लिए रिजर्व बैंक जैसी संस्था की स्थापना का आधार दिया।
राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए श्री गौतम ने कहा कि जो लोग चुनाव के समय बाबासाहब के नाम पर वोट मांगते हैं, उन्हें उनका जन्मदिन भी उतनी ही श्रद्धा से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं होते, बल्कि सम्पूर्ण समाज के होते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अंधविश्वास, नशाखोरी त्यागने, बड़ों का सम्मान करने, शिक्षा पर ज़ोर देने और भारतीय संविधान की रक्षा करने का आह्वान किया।
पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। आज़ाद समाज पार्टी के नेता बबलू जाटव, ऋषिपाल मौर्य, तथा जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम में गायक मुकेश कुमार राणे ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। संचालन विक्रम सिंह और विक्रांत चंवरवंशी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
प्रधान राकेश पहलवान, चौ. हरबीर सिंह, महात्मा सुरतादास, राहुल यादव, नाथीराम, प्रीतम यादव, राजकुमार सोनीवाल, मोहर सिंह प्रधान, विनोद मिस्त्री, अंकित भारद्वाज, योगेंद्र यादव, विजयपाल, नरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मेनपाल, हर्ष, विश्वास कुमार, अमित बीडीसी, अमरेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, विशाल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी।
Leave a Reply