पत्रकार अभिषेक सरोहा पर जानलेवा हमला
ब्यूरो रिपोर्ट : दैनिक सर्वे बुलेटिन
ऊन (शामली):
गांव गागौर निवासी पत्रकार अभिषेक सरोहा पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना उस समय हुई जब अभिषेक सरोहा अपने गांव से ऊन कस्बे की ओर जा रहे थे। रास्ते में अनिल नामक व्यक्ति, जो गागौर गांव का निवासी बताया जा रहा है, ने अपनी बोलेरो गाड़ी से पत्रकार को टक्कर मारने की कोशिश की।
पत्रकार अभिषेक उस समय मोटरसाइकिल पर सवार थे। जैसे ही अनिल ने बोलेरो से उन्हें कुचलने की कोशिश की, वे सूझबूझ से मोटरसाइकिल से उतरकर साइड की सड़क पर कूद गए, जिससे उनकी जान बच सकी।
हमले के बाद अनिल के बेटे एलेन ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी। एलेन ने खुलेआम कहा, “मैंने तो अपने बाबा को भी गोली मार दी थी, तुझे भी खत्म कर दूंगा। मैं जेल से बाहर आ गया हूं, फिर से चला जाऊंगा।” इस बयान से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना के बाद पत्रकार अभिषेक सरोहा ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी और एसडीएम ऊन को दी है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
पत्रकार अभिषेक सरोहा का बयान:
“मैं शासन-प्रशासन और सभी वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मैं अपने पत्रकार भाइयों से अपील करता हूं कि इस घटना को हर जगह उजागर करें, ताकि मुझे न्याय मिल सके।”
Leave a Reply