दैनिक सर्वे बुलेटिन
नानौता (सहारनपुर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के दिशा-निर्देशन और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना नानौता पुलिस ने ग्राम सोना अर्जुनपुर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
शान्ति व्यवस्था भंग में 02 अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का विवरण
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने ग्राम सोना अर्जुनपुर में आपसी विवाद के कारण आमदा फसाद कर रहे अनिल पुत्र जगदीश और भूप सिंह पुत्र जगदीश, दोनों निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर को मौके से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।
अभियुक्तों का चालान
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित बीएएनस धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
Leave a Reply