पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित
शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बुधवार को स्कूल परिसर में इस शोकसभा मे प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उप प्रधानाचार्या आशु पंडित की मौजूदगी में आयोजित की गई। शोकसभा की शुरुआत 2 मिनट के मौन के साथ की गई।
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित
जिसके माध्यम से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मैनेजर छाया सिंह और चैयरमेन सूर्यवीर सिंह ने भी अपने-अपने व्यक्तव्यों में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि यह घटना मानवता पर हमला है।
पर्यटक जो शांति और सौंदर्य की तलाश में गए थे उनके साथ में यह घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से एकता और भाईचारा बनाए रखने की बात कही।
उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश को एकजुट होकर ऐसे आतंकी कृत्यों का सामना करना होगा। छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply