शहर की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले आरोपी गिरफ़्तार
नानौता (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी श्री सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व में ग्राम बाबुपुरा निवासी अंकित पुत्र अरविंद व मोहल्ला शेखजादगान कस्बा नानौता निवासी अश्विनी कटारिया पुत्र रामस्वरूप कटारिया झगड़ा फसाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के संदर्भ में उनके पैतृक निवास स्थान पर मौके से गिरफ़्तार किया गया। अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के नेतृत्व में अपराध व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तों पर कानूनी प्रहार लगातार जारी है।
शहर की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले आरोपी गिरफ़्तार
महफूज़ अली, दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply