जनसुनवाई व आईजीआरएस शिकायतों पर कार्रवाई, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।

जनसुनवाई व आईजीआरएस शिकायतों पर कार्रवाई, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया

जनसुनवाई व आईजीआरएस शिकायतों पर कार्रवाई, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया

नया बाजार, चौक फव्वारा व अन्य क्षेत्रों में जब्त किया गया अतिक्रमण सामग्री

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने मंगलवार को जनसुनवाई व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया।

जनसुनवाई व आईजीआरएस शिकायतों पर कार्रवाई, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया

जनसुनवाई व आईजीआरएस शिकायतों पर कार्रवाई, कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया

नया बाजार स्थित जामा मस्जिद गेट के पास घड़ीसाजों द्वारा सड़क पर फैलाए गए काउंटर और लोहे के स्टैंड जब्त किए गए। चौक फव्वारा क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर के पास लगाए गए सेहरे-मालाओं के टेबल व बैंच हटाकर अतिक्रमण समाप्त किया गया। इसके अलावा वर्धमान कॉलोनी, न्यू पटेल नगर और मिगलानी बिल्डिंग क्षेत्र में सड़क व नाले पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई में निगम के सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना व प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *