संभावित युद्ध अथवा हवाई हमले की स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु जारी हुए इमरजेंसी नंबर एवं एडवाइजरी। 

संभावित युद्ध अथवा हवाई हमले की स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु जारी हुए इमरजेंसी नंबर एवं एडवाइजरी। 

संभावित युद्ध अथवा हवाई हमले की स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु जारी हुए इमरजेंसी नंबर एवं एडवाइजरी।

मुज़फ्फरनग में किसी भी आपात स्थिति के समय सीधे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) की हेल्पलाइन *9412210080 / 01312436918 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 से किसी भी समय मदद ली जा सकती है।

मुजफ्फरनगर 8 मई 2025 संभावित युद्ध अथवा हवाई हमले की स्थिति में आम नागरिक सुरक्षित रहे। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अफवाह से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति के समय सीधे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) की हेल्पलाइन 9412210080 व *01312436918 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 से किसी भी समय मदद ली जा सकती है। आपात स्थिति आग, बाढ़ अथवा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में कंट्रोल रूम के साथ साथ UP पुलिस के डायल 112 से सम्पर्क किया जा सकता।
अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने जारी हुई एडवाइजरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की ऐसे समय में अफवाह से बचाव बहुत जरुरी है। सोशल मीडिया पर Whatsapp/Telegram अलर्ट ग्रुप बनाएं,गलत सूचना से बचाव करें। ग्रुप में डॉक्टर, सेना अधिकारी, पुलिस आदि स्थानीय विशेषज्ञों को जोड़ें। ताकि किसी भी विषम स्थिति में इनकी मदद ली जा सके।
सायरन या धमाके के बाद क्या करें…
तुरंत जमीन पर लेट जाएं, यदि घायल हैं, तो प्राथमिक उपचार करें या पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। अनजान वस्तु या विस्फोटक न छुएं पुलिस को सूचित करें। बाहर निकलने से पहले आधिकारिक अनुमति या रेडियो अलर्ट सुनें। जगह छोड़ते समय सिर्फ जरूरी सामान लेकर निकलें। पालतू जानवरों के लिए रस्सी, खाना और पानी साथ रखें।
मानसिक शक्ति और नेतृत्व व्यवहार….बच्चों और बुजुगों को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए संवाद करें।
हर समय सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें। गंभीर स्थिति में भी संयम और नेतृत्व बनाए रखें दूसरों को संभालें।
सरकारी मदद और सहयोग..NDRF, जिला प्रशासन या नागरिक रक्षा विभाग से संपर्क बनाए रखें। निकटतम अस्पताल, पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिगेड का पता और नंबर नोट करें। गंभीर स्थिति में 112 (All-in-One Helpline) पर कॉल करें.
अतिरिक्त महत्वपूर्ण सुझाव..

अपने दस्तावेज का डिजिटल बैकअप Google Drive या डिजी लॉकर में रखें। ATM अथवा ऑनलाइन भुगतान बंद होने पर काम आने के लिए नकद राशि रखें। हवाई हमला या सायरन बजते ही शांत रहें और तुरंत आश्रय लें अपने शहर/गांव में चिन्हित ‘सुरक्षित आश्रय स्थल’ पहले से जान लें। घर में कम से कम 7 दिन का राशन, पानी, दवाइयाँ और मास्क रखें। सीटी, टॉर्च, पावर बैंक, प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें।
बिजली का मेन स्विच, गैस सिलेंडर बंद करना न भूलें। परिवार के सभी सदस्यों के ब्लड ग्रुप, आधार कॉपी और फोटो तैयार रखें। परिवार मिलन स्थल’ पहले से तय कर लें (अगर बिछड़ जाएं तो)। शिशु, बुजुर्ग और विकलांगों की विशेष तैयारी अलग से करें।
बहुमंजिला इमारतों के लिए विशेष दिशा-निर्देश.. सीढ़ियों का प्रयोग करें – लिफ्ट से बचें (बिजली जा सकती है) हर फ्लोर पर निकासी मार्ग प्रदर्शित करें। खिड़कियों से दूर रहें – शीशे टूटने से चोट लग सकती है।

बाथरूम या कंक्रीट वाली दीवार के पास शरण लें (Blast Shielding).
अंधेरे में मार्गदर्शन हेतु फॉस्फर स्ट्रिप या Emergency Lighting लगाएं।
बच्चों के लिए सुरक्षा बैग तैयार करें पानी, बिस्किट, डायरी, पहचान पत्र सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *