रैली में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु मोटर साईकल का प्रयोग किया गया।

रैली में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार

रैली में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु मोटर साईकल का प्रयोग किया गया।

मुजफ्फरनगर.08.05.2025 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री संतोष राय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के द्वारा हरी झण्डी देकर किया गया। रैली में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु मोटर साईकल का प्रयोग किया गया।

रैली में आगनवाडी कार्यकत्री, आश बहुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह रैली जिला न्यायालय से होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये जिला न्यायालय में समाप्त हुई। रैली में पी0एल0वी0 द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

श्री सीताराम, अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10.05.2025 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्टेªट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन0 आई0 एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *