हवाई हमले की मॉक ड्रिल में सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाया दमखम
सहारनपुर। शहर में मंगलवार को एक मॉक ड्रिल के तहत हवाई हमले की स्थिति को दर्शाते हुए नागरिक सुरक्षा की ओर से अभ्यास किया गया। इस दौरान सायरन बजाकर हमले की शुरुआत और समाप्ति का संकेत दिया गया।
इस दौरान सायरन बजाकर हमले की शुरुआत और समाप्ति का संकेत दिया गया।
जैसे ही सायरन बजा, सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया गया। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जबकि एंबुलेंस सेवा ने घायल प्रतीत होने वाले लोगों को उपचार हेतु तत्काल मदद पहुंचाई।
हवाई हमले की मॉक ड्रिल में सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाया दमखम
इस मॉक ड्रिल में महापौर सहारनपुर, एडीएम वित्त, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, चीफ वार्डन राजेश जैन, उप नियंत्रक कश्मीर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियों और टीमों के कार्य प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ऐसे अभ्यास आपात स्थिति में तत्परता बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply