बिजली चोरी के मामले में विजिलेंस टीम ने किए दर्जनों नोटिस जारी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी थी।

बिजली चोरी के मामले में विजिलेंस टीम ने किए दर्जनों नोटिस जारी

बिजली चोरी के मामले में विजिलेंस टीम ने किए दर्जनों नोटिस जारी

कांधला। नगर में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम के द्वारा पकड़ी गई चोरी के मामले में जुर्माना अदा नहीं करने पर विजिलेंस की टीम एवं विद्युत विभाग ने बकायदारों के घर पहुंच कर नोटिस जारी किए।

जुर्माना अदा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी इस दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। गुरुवार को बिजली घर पर तैनात विद्युत विभाग की टीम एवं विजिलेंस थाने से पहुंचे निरक्षक सत्यवीर सिंह की अगुवाई में विजिलेंस थाने की पुलिस ने नगर के दर्जनों स्थानों पर नोटिस जारी किए। विजिलेंस थाने के निरीक्षक सत्यवीर सिंह के द्वारा बताया गया कि पूर्व में विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर विजिलेंस ने नगर के एक दर्जन से भी अधिक स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी थी।

जिनके विरुद्ध विजिलेंस थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। आरोपी उपभोक्ताओं के द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी जुर्माना अदा नहीं किया गया। जुर्माना अदा नहीं करने पर नोटिस जारी करने पहुंची टीम को देखकर बिजली चोरी करने वाले एवं असमाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बन गई। विद्युत विभाग एवं विजिलेंस पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जुर्माना अदा कर दे नहीं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *