पुलिस व आरआरएफ बल ने थानान्तर्गत क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
नानौता (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में व थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व में नानौता पुलिस द्वारा नगर व थानान्तर्गत क्षेत्रों में लगातार कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्पर हैं। थानाध्यक्ष किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए हमेशा अलर्ट मोड़ पर हैं। नगर व देहात थानान्तर्गत क्षेत्र के संवेदनशील इलाक़ों व भीड़-भाड वाले इलाकों में थाना पुलिस लगातार भ्रमण कर लोगों में कानून व्यवस्था पर भरोसा कायम कर शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करके अपराधियों में भय का माहौल स्थापित कर रही है।
पुलिस व आरआरएफ बल ने थानान्तर्गत क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
इसी क्रम में थाना नानौता पुलिस एवं आरआरएफ बल द्वारा थानान्तर्गत देहात क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों खुडाना, सोना अर्जुनपुर व नगर के संवेदनशील मोहल्लों भीड़-भाड वाले स्थानों एवं मेन बाजार में पैदल मार्च निकाला गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारु है।
पुलिस व आरआरएफ बल ने थानान्तर्गत क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
थाना अध्यक्ष नानौता द्वारा साफतौर पर स्पष्ट शब्दों में चेताया गया कि लगातार पैदल गस्त करना क्षेत्रवासियों के लिए एक संदेश है कि पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा में तत्पर है, शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के लिए भी स्पष्ट चेतावनी है कि शांति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने का काम करेगी।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों या अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ़ पुलिस-प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply