नव जनोदय इंटर कॉलेज व न्यू कैंब्रिज स्कूल में मार्कड्रिल का अभ्यास युद्ध के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में अवगत कराया गया।

नव जनोदय इंटर कॉलेज व न्यू कैंब्रिज स्कूल में मार्कड्रिल का अभ्यास

नव जनोदय इंटर कॉलेज व न्यू कैंब्रिज स्कूल में मार्कड्रिल का अभ्यास

चिलकाना / सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज तथा न्यू कैंब्रिज स्कूल में मार्क ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा युद्ध के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में अवगत कराया गया।
शुक्रवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेश सचिव डॉ. मनोज कुमार सिंधी तथा जिला सचिव मुस्तकीम अंसारी की देखरेख में मार्क ड्रिल का अभ्यास हुआ। मनोज सिंधी ने विद्यार्थियों को बताया कि युद्ध के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।

इसलिए हमें युद्ध स्थिति के दौरान स्वयं के बचने की जानकारी होनी चाहिए। यह जानकारी जितनी अपने लिए आवश्यक है, इतनी ही अन्य लोगों के लिए भी आवश्यक होती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सायरन बजने, सायरन बजाने के बाद की स्थिति में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को आपातकालीन स्थिति में अपने स्कूल की डैक्स अथवा घरों में तख्त आदि के नीचे बैठने, आपातकाल में बंकर में जाने, घायलों को उपचार के लिये ले जाने आदि के बारे में बताया गया।

इस दौरान न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास सैनी, नवजनोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी सहित विद्यालय के शिक्षक सुनील सैनी, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, सवित कुमार, पदम कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *