भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी सुरक्षा
झिंझाना-भारत ओर पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर सीमा पर बढ़ रहे युद्ध के हालत के चलते मेरठ करनाल हाईवे पर हरियाणा बार्डर पर यमुना ब्रिज की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिसके चलते पुलिस बल तैनात हैं ओर सुरक्षा के चलते वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
पहलागाम में हुए आतंकी हमले का आतंक के खिलाफ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जहां सेना के आपरेशन सिंदूर में सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला कर आतंकवाद को खत्म करने का जज्बा लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते भारत ओर पाकिस्तान में बढ़ रहे युद्ध के हालत से हाईअलर्ट जारी होने पर देश में हाईवे ओवरब्रिज ओर एयरपोर्ट सहित सेन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
जिसके चलते मेरठ करनाल हाईवे हरियाणा बार्डर पर यमुना नदी के ओवरब्रिज की सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।जो सुरक्षा के चलते हाईवे पर हो रहे वाहनों के आवागमन में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Leave a Reply