डीआईजी ने किया दारूल उलूम का दौरा
देवबंद (सहारनपुर)। डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह ने आज विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद का दौरा किया। दौरे के दौरान दारूल उलूम के मोहतमिम (प्रबंधक) मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने डीआईजी अभिषेक सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान के इतिहास पर आधारित विशेष पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर डीआईजी ने दारूल उलूम के शैक्षिक एवं ऐतिहासिक महत्व की सराहना की तथा शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा जताई। दौरे के दौरान देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
डीआईजी का यह दौरा प्रशासन और समाज के बीच संवाद की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply