वेटरनरी फार्मेसिस्ट संघ के चौदहवीं बार जिलाध्यक्ष बने गजराज सिंह
कैराना – रोड पर सुखचैन होटल में वेटरनरी फार्मेसिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमे चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में निर्विरोध गजराज सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही जिला कार्यकारणी की भी घोषणा की गयी।इस मौके पर जनपद के समस्त फार्मेसिस्ट एवं स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को कैराना रोड पर स्थित सुखचैन होटल पर वेटरनरी फार्मेसिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष के चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमे जिसमें वेटरनरी फार्मेसिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी एसपी सिंह सीवीओ सदर व डाक्टर आनन्द कुमार सीवीओ कैराना की मौजूदगी में निर्विरोध गजराज सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया।
1998 से अब तक चौदहवीं बार जिलाध्यक्ष चुने गए गजराज सिंह जिसके बाद जिला कार्यकारणी में तीर्थपाल सिंह संरक्षक,सुनील मलिक उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार महामंत्री,मनोज कुमार गोयल कोषाध्यक्ष, धर्मपाल सिंह सचिव, रविन्द्र कुमार ऑडीटर, अरविंद कुमार संगठन मंत्री चुना गया। वेटरनरी फार्मेसिस्ट संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर सीटू, संजीव, मदन, ओमपाल सिंह, अमरीश, प्रदीप, रविंदर, मनोज, श्याम सुंदर, धर्मपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply