युवाओं में जोश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना देशवासियों का आतंकवाद के खिलाफ खून खौल रहा है।

युवाओं में जोश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना

युवाओं में जोश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना

शामली झिंझाना – आतंकवाद के खात्मे को लेकर भारत ओर पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे युद्ध के हालत को देखते हुए युवाओं में जोश नजर आ रहा है। जिसमे देश पर अपनी जान न्यौछावर करने ओर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए युवाओं का लगातार खून खौल रहा है। जिसमे युवाओं ने युद्ध में जरुरत पड़ने पर युद्ध में भेजने की मांग रखी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के बाद देश में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिसमे हर देशवासियों का आतंकवाद के खिलाफ खून खौल रहा है।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर गोलीबारी कर उनको नष्ट करने की खुलकर देश में भारतीय सेना की प्रसंशा हो रही हैं। जिसमे झिंझाना कस्बे के युवाओं ने गर्मजोशी से सेना को सेल्यूट कर भारत सरकार से युद्ध में जरुरत पड़ने पर बुलाने की मांग की है। जिसमे पाकिस्तान के आतंकवाद की हरकतों का युवा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हरदम तैयार है। युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के जयकारे ओर जय हिंद जय भारत ओर जय भारत की सेना के नारे लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *