रेलवे पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

रेलवे पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा 

रेलवे पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा

शामली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने व्यापक चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की तथा संदिग्ध लगने वाले लोगों के सामान की तलाशी भी ली।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। दोनों देशों में चल रहे युद्ध को देखते हुए जनपद पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार को रेलवे पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ा दी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने व्यापक चौकिंग अभियान चलाया। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चैकिंग की और संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से पूछताछ की। वही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले पैसेंजर ट्रेन में भी सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों से पूूछताछ करते हुए उनको जागरूक किया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए की गई।

स्टेशन परिसर के साथ-साथ ट्रेनों में भी चैकिंग की गई। पुलिस कर्मियों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों के डिब्बों में जाकर जांच की। कई यात्रियों से उनकी पहचान संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई रूटीन चेकिंग का हिस्सा है, जिससे आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *