एसआईबी टीम व सचलदल द्वारा व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

एसआईबी टीम व सचलदल द्वारा व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न

एसआईबी टीम व सचलदल द्वारा व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग

शामली। व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी के अपर आयुक्त डीपी सिंह को ज्ञापन देकर एसआईबी टीम व सचलदल द्वारा व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। उन्होने टारगेट पूरा करने के नाम पर व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीडन को बंद न किए जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में शामली के करनाल रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर पहुंचे व्यापारियों ने अपर आयुक्त डीपी सिंह से मिलकर शामली जिले में आए दिन एसआईबी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर चर्चा की। उन्होने बताया कि एसआईबी टीम आए दिन शामली आकर व्यापारियों के यहां जांच करने के बहाने छापा मारकर व्यापारियों का मनोबल गिराकर उनका उत्पीड़न कर रही है जो बंद होना चाहिए। यदि कहीं किसी व्यापारी की जांच होनी आवश्यक है तो व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को साथ लेकर जांच होनी चाहिए। अधिकारी भारी पुलिस व दलबल के साथ व्यापारी को घेर कर उसका मनोबल गिराकर उसका उत्पीड़न करने का काम कर रहे है।

जो बंद होना चाहिए। उधर बताया कि सचल दल विभाग के अधिकारी अपने टारगेट पूरा करने के लिए व्यापारियों की गाड़ी रोककर छोटी-छोटी क्लर्कल मिस्टेक गलती पर भारी पेनल्टी लगा रही है। जो अनुचित है। कहा कि व्यापारियों का इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो एक दिन मजबूरन व्यापारी ऐसे अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त विजय यादव, उपायुक्त डॉ लोमेश कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप संगल, ईश्वर दयाल कंसल, विशाल गुप्ता, पवन संगल, संजीव प्रजापति, प्रदीप विश्वकर्मा, वैभव गोयल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *