पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग का कार्य जल्द पूरा हो: नगरायुक्त प्रोफाइलिंग हो चुकी है।

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग का कार्य जल्द पूरा हो

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग का कार्य जल्द पूरा हो: नगरायुक्त

सहारनपुर। डूडा अब गलियों एवं सड़कों आदि का निर्माण कार्य नहीं करेगा। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज डूडा के कार्यो की समीक्षा करते हुए उक्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि डूडा के पास निर्माण कार्यो के सम्बंध में कोई विशेषज्ञ अधिकारी नहीं है, इसलिए डूडा से निर्माण कार्य कराये जाने का कोई औचित्य नहीं है।

नगरायुक्त ने डूडा अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा जिन निर्मााण कार्यो के कार्यदेश जारी किये जा चुके है उन कार्यो को शीघ्र पूरा कराएं। डूडा अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र में 21 हजार 596 पीएम स्वनिधि लाभार्थियों में से 16862 तथा जिले में 30 हजार 425 पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में से 24019 लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग हो चुकी है।

बाकि लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग के लिए ‘स्वनिधि से समृद्धि’ तक कार्यक्रम के तहत कैंप लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को किसी लाभार्थी की पात्रता आदि पर आपत्ति है तो वह डूडा के मोबाइल नंबर 9151999480 या डूडा के ईमेल dudasre@gmail.com पर आपत्ति भेज सकता है। नगरायुक्त ने जनपद के निकायों के अधिशासी अभियंताओं को भी वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव के अतिरिक्त डूडा के अधिकारी व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

दैनिक सर्वे बुलेटिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *