भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गांव स्तर पर राष्ट्रहित उपस्थित रहे ।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गांव स्तर पर राष्ट्रहित चिन्तन बैठक करने के पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

आज दिनांक 10 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन और देश का किसान देशहित में हर संभव तरीके से सरकार के साथ है चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा टिकैत निवास मुज़फ्फरनगर पर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए कि वर्तमान में देशकाल और वातावरण को देखते हुए प्रत्येक गांव में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रहित चिंतन बैठकों का आयोजन किया जाएगा और किसानों द्वारा देश हित में उनकी सामर्थ्य के अनुसार सहभागिता की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए यदि भविष्य में देश में अनाज, दलहन,तिलहन आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी और राहत कोष सहायतार्थ आर्थिक सहभागिता और रक्तदान की आवश्यकता हुई तो देश का किसान पीछे नहीं हटेगा चौधरी नवीन राठी ने कहा कि हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक गांव में बैठकों का आयोजन किया जायेगा और देश हित और राष्ट्र भक्ति को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और संगठन द्वारा देश हित में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और साथ ही किसान समस्याओं पर मंथन सहित 15 मई 2025 को किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा ।

यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन जिला मिडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह के द्वारा दी गई चौधरी शक्ति सिंह ने यह भी बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के जिला अध्यक्ष रहे प्रशांत राठी निवासी ग्राम बधाई कला द्वारा अपने पद व संगठन से त्यागपत्र देकर चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पद चोन पर चलकर संगठन की सेवा करने के लिए आश्वस्त कराया इस अवसर पर ही ठाकुर दीपांकर चौहान निवासी दाहोड को खतौली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी संजीव खोखर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी अशोक घटायन मुरादाबाद मंडल प्रभारी आयुष नरवाल युवा मंडल सचिव बलराम सिंह एनसीआर उपाध्यक्ष मांगता प्रधान खुडडा चौधरी रामपाल सिंह अंकित मलिक युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल संदीप कुमार धीरेंद्र चौधरी आदि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *