भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।

आज 10 मई 2025 को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में बुद्ध पूर्णिमा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की पूर्व वेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती पारूल चौधरी जी ने छात्राओं को महात्मा बुद्ध के जीवन से परिचित कराया और बताया की जीवन की हजारों लड़ाइयाॅ जीतने से अच्छा है तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो।

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में आचार्य श्रीमान नीशू जी ने बताया कि 11 मई 1998 के दिन भारत ने अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण राजस्थान में किया गया था।

यह सफल परमाणु परीक्षण ‘प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ‘जी के प्रतिनिधित्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर वंदना शर्मा जी ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रथम मासिक परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर संभाग निरीक्षक श्रीमान जगबीर शर्मा जी उपस्थित रहे , जिन्होंने सभी आचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनें शिक्षण में अपनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती रितु गोयल जी ने संभाग निरीक्षक जी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु – बहिनों के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *