संत बूढाबाबू तलाब का पूर्व मंत्री ने किया निरिक्षण पार्क एवं तालाब की साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं का लिया जायजा।

संत बूढाबाबू तलाब का पूर्व मंत्री ने किया निरिक्षण

संत बूढाबाबू तलाब का पूर्व मंत्री ने किया निरिक्षण निरिक्षण के दौरान पार्क एवं तालाब की साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं का लिया जायजा ।

थानाभवन नगर के दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर स्थिति संत बूढाबाबू तालाब एवं पार्क का शनिवार को पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने निरीक्षण किया! निरिक्षण के दौरान पार्क मे मौजूद सफाई कर्मी धर्मवीर से पूर्व मंत्री ने साफ-सफाई एवं पार्क के लिए आवश्यक वस्तुओ व सुविधाओं की पूर्ति हेतू जानकारी ली और आदेशित किया की ।

पार्क मे घूमने के लिए आने वाले महिला एवं बच्चो को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े ।

सूत्रों की माने तो संत बूढाबाबू तालाब एवं पार्क मे हाईटैक सुविधा, मनोरंजन हेतू पार्क के विकास के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रकार से करोड़ो रूपये की धन राशि शासन से स्वीकृति कराई गई है! उसको लेकर भी पार्क का यह निरिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

इस दौरान मैंनपाल सैनी, पवन गौतम, नगर पंचायत कर्मी धर्मवीर आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *