घर लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कैराना। घर लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह डॉक्टर के यहां काम करके वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपनी गली में मुडी, तो पीछे से आये एक युवक उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया, तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
—————
ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा
कैराना। मोहल्ला पीरजादगान निवासी सम्मो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका बेटा भूरा और पति अनीस बाइक द्वारा कांधला से कैराना आ रहे थे। कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास पीछे से तेज गति से आ रही ईट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसके बेटे और पति का मेरठ हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
————–
चोरी से पेड़ काटने पर तहरीर दी
कैराना। गांव नंगलाराई निवासी इसरार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही निकट उसकी कृषि भूमि है। उसकी भूमि पर नाशपाती और आडू के पेड़ लगे हैं। शुक्रवार रात अज्ञात द्वारा उसके 19 पेड़ नाशपाती और तीन पेड़ आडू के कुल्हाड़ियों से काटकर पड़ोसी के खेत में डाल दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply