शामली पुलिस द्वारा दो वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी दो मोटर साईकिल बरामद ।
शामली कोतवाली क्षेत्र के धीरज गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी मौहल्ला आर्यपुरी शामली की मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 19B 7176 को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत सीबी गुप्ता कालोनी से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में तथा दिनांक 10.05.2025 को अनीस अंसारी पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बाबरी की मोटर साइकिल रजि0न0 UP 19B 0811 को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर तहरीर दाखिल की गई थी । दखिला तहरीरों के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.05.2025 को पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा 02 वाहन चोर शंकर पुत्र देशपाल गांव सिंभालका थाना कोतवाली शामली सूरज पुत्र मिंटू गांव सिंभालका थाना कोतवाली शामली को चोरी की गयी 02 मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है .चोरी की गयी मोटर साईकिल स्प्लैण्डर प्रो रजि0न0 UP 19B 0811 ।
2.चोरी की गयी मोटर साईकिल स्पलैण्डर रजि0 न0 UP 19B 7176.उ0नि0 खूब सिंह थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
उ0नि0 बाबूराम सिंह थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
है0का0 मोतीलाल थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
है0का0 विकास पूनिया थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।का0 मयन कुमार थाना कोतवाली शामली जनपद शामली शामिल रहे
Leave a Reply