गंगेरू के गोल्डन स्टार इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, देशभक्ति में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गंगेरू के गोल्डन स्टार इंटरनेशनल स्कूल

गंगेरू के गोल्डन स्टार इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, देशभक्ति में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कांधला शामली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव डॉक्टर विक्रांत जावला ने फीता काटकर किया।
शनिवार को गंगेरू स्थित स्टार इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर विक्रांत जावला ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक और देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्कूल के छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर विक्रांत जवाला ने कहा कि हमारे छात्र देश का भविष्य है ।

आने वाले कल में इन्हीं छात्र-छात्राओं को इंजीनियर , डॉक्टर , प्रशासनिक अधिकारी,
राजनेता, खिलाड़ी आदि बनकर देश की सेवा करनी है । यह स्कूल के शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह उनकी शंकाओं का निवारण कर उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए लगातार प्रयास करें । डॉ. विक्रांत जावला ने बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरे परिवार से मेरे दादाजी, मेरे चाचा जी और अब मेरा भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। आज हम सब लोग भारत माता की रक्षा करने के लिए हर कीमत देने को तैयार है।

सांसद इकरा हसन ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक गुलफाम सैफी , समाजसेवी इस्माइल मंसूरी, शाहिद मंसूरी,बिलाल, शहजाद सैफी,हाजी इशाक, नौशाद सिद्दीकी वह समस्त अध्यापक अध्यापिकाआदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *