चिलकाना में दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी, अज्ञात चोरों ने दी पुलिस को चुनौती

चिलकाना में दिन दहाड़े मकान का ताला

चिलकाना में दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी, अज्ञात चोरों ने दी पुलिस को चुनौती

चिलकाना / फूफी के जनाजे में परिवार सहित शामिल होने गये युवक के घर का दिन दहाडे ताला तोडकर अज्ञात चोरो ने नकदी व आभूषण सहित लगभग सात लाख की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना की पठेड पुलिस चौंकी के अन्तर्गत पडने वाले गांव रघुनाथपुर निवासी इन्तजार पुत्र स्व. इलियास की फूफी की मौत हो गयी थी, जिस कारण वह शनिवार को परिवार सहित कस्बा चिलकाना के मौहल्ला गढी में अपनी फूफी के जनाजे में शामिल होने के लिए घर का ताला लगाकर चला गया था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोडा व कमरे में रखी चाबी से अलमारी को खोलकर उसमें रखी नगदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये। जिसकी जानकारी पीडित को शाम के समय रिस्तेदारी से वापस आने पर लगी।

पीडित ने बताया कि शाम के समय वह जैसे ही घर आया तो उसने कमरे का ताला टूटा पाया ओर अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा अलमारी में रखी चालिस हजार की नगदी व छ: तोले सोने के कुंडल, झुमकियां, कडे के साथ साथ लगभग एक किलो वजन के चांदी के आभूषण अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिये गये, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रूपये बतायी जा रही है।
पीडित ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों का पता लगाकर कानूनी कार्यवाही करते हुए नगदी व आभूषण बरामद कराये जाने की मांग की है।

दिन दहाडे मकान का ताला तोड लगभग सात लाख की चोरी

चिलकाना क्षेत्र में चोरों के होंसले बुलंद, दिन दहाडे सात लाख की चोरी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात चोरो ने पुलिस को दी चुनौती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *