2027 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी बसपा: रणधीर सिंह बेनीवाल
सहारनपुर। बसपा के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिये सर्वसमाज को मजबूत किया जायेगा और 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर जीत का परचम लहराने का काम करेगी, क्योंकि बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी ही नहीं बल्कि एक मिशन है।
राष्ट्रीय कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल आज देहरादून रोड स्थित बसपा मंडल मुुख्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विधानसभावार समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है इसलिये हमें अपने दायित्वों को निर्वहन निष्ठा से करना होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा बसपा शासन काल की सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर सर्वसमाज के कल्याण को रोकने का काम किया है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के निर्देशानुसार समतामूलक समाज की स्थापना करायी जायेगी तथा सर्वसमाज के लोगों को बराबरी की हिस्सेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिये कार्य करे।
अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा- बेनीवाल
Leave a Reply