शांति भंग कर रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दैनिक सर्वे बुलेटिन
फतेहपुर (सहारनपुर)। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बार फिर अपनी तत्परता दिखाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ यादव और हैड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त 1 असलम पुत्र शरीफ़,2 आज़म पुत्र गफुर निवासी ग्राम भैसराऊ, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर को आमादा फसाद होने के कारण पकड़ा गया।
अभियुक्त पर शांति भंग करने का आरोप है, जिसके चलते उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत तैयार किया और उसे न्यायालय में उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। फतेहपुर पुलिस की यह सक्रियता असामाजिक तत्वों के लिए सख्त संदेश है कि किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
झगड़ा कर शांति भंग कर रहे 02 अभियुक्त को गिरफ़्तार
Leave a Reply