डीएम उमेश मिश्रा के प्रयासों से मुजफ्फरनगर को सीएम डैशबोर्ड में चौथी रैंक

डीएम उमेश मिश्रा के प्रयासों से मुजफ्फरनगर

डीएम उमेश मिश्रा के प्रयासों से मुजफ्फरनगर को सीएम डैशबोर्ड में चौथी रैंक

👉🏻 जिलाधिकारी के प्रयासों से मिली सफलता, मुजफ्फरनगर को सी एम डैशबोर्ड मे माह अप्रेल, 2025 के लिए प्राप्त हुयी चौथी रैंक।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह अप्रेल, 2025 के लिए सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग जारी की गयी जिसमे जनपद को चौथी रैंक प्राप्त हुयी। ज्ञात हो कि गत माह में जनपद मुजफ्फरनगर 5 वीं रैंक प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्राा के लगातार प्रयास करने एवं नियमित रुप से विभागों के साथ बैठक कर समीक्षा की गयी। जिस कारण जनपद की प्रगति मे वृद्धि हो रही है।
गुणवत्तापूर्ण शिकायतों के निस्तारण एवं शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को नियमित रूप से समीक्षा करने एवं समस्त अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप आज पूरे प्रदेश में जनपद को सीएम डैशबोर्ड के लिए चौथी रैंक प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *