भारत विकास परिषद और द्वारिका सिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट ब्लड एकत्रित

भारत विकास परिषद और द्वारिका सिटी वेलफेयर

भारत विकास परिषद और द्वारिका सिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट ब्लड एकत्रित

भारत विकास परिषद समद्धि शाखा एवं द्वारिका सिटी वेलफेयर सोसाइटी मुज़फ्फरनगर द्वारा समाज सेवा के बड़े प्रोग्राम रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 11-05-25 को द्वारिका सिटी वेलफेयर सोसाइटी जानसठ रोड में किया गया।
शिविर मे 50 यूनिट ब्लड लिया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम चेयरमैन डॉ सचिन जैन एवं श्री आशु गुप्ता ने कहा रक्तदान जीवन दान है यह किसी जरूरतमंद को जिंदगी देने के काम आता है।
कार्यदायी संस्था एस डी मेडिकल ब्लड बैंक (डॉ अनिल कुमार) रहे। डॉ अनिल कुमार जी द्वारा सभी रक्तदाताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।शाखा द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री अजय बंसल जी (डायरेक्टर द्वारिका सिटी) का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश मित्तल जी, सचिव शरद ऐरन जी एव नवीन सिंघल जी द्वारा मुख्य रूप से सहयोग किया गया। आशु गुप्ता जी द्वारा सभी के लिए लिक्विड इलेक्ट्रोल की व्यवस्था की।कार्यक्रम चेयरमैन डॉ सचिन जैन जी एवं आशु गुप्ता जी रहे ।

कार्यक्रम मे शाखा संरक्षक विनोद संगल जी , नवीन सिंघल जी,कौशल कृष्ण जी ,डॉक्टर प्रवेश कुमार जी, डॉक्टर विनोद वर्मा जी,आशु गुप्ता जी, डॉ सचिन जैन जी, संदीप जैन जी,अमर माहेश्वरी जी, मयंक गोयल जी,आशीष अग्रवाल जी, अध्यक्ष राजेश मित्तल जी, सचिव शरद ऐरन जी,मनोज सेठी जी, मनोज तायल जी,विवेक वर्मा जी आदि एव महिला शक्ति से नीरा सिंघल जी , अनुराधा मित्तल जी, डॉ पारूल जैन जी, पारुल गुप्ता जी,आदि उपस्थित रही।

अध्यक्ष जी द्वारा डॉक्टर अनिल कुमार जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री प्रवीण कुमार गुप्ता जी, जिला सह समन्वयक श्री विशाल शर्मा जी को और कमल गोयल जी को भी पटका पहनकर सम्मानित किया गया।

अंत में शाखा अध्यक्ष श्री राजेश मित्तल जी ने सभी सदस्यों एवं सोसाइटी वासियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और साथ में एचडी मेडिकल ब्लड बैंक की टीम और डॉक्टर अनिल कुमार जी का भी धन्यवाद किया।

श्री राजेश मित्तल (अध्यक्ष)
श्री शरद ऐरन (सचिव)
श्री अतुल ऐरन (कोषाध्यक्ष)
श्रीमती रुचि गुप्ता (महिला सहभागिता)

2 comments
Двойные+ставки+(финансовые+услуги)

यह कार्यक्रम बहुत ही सफल और प्रेरणादायक लग रहा है। मुख्य अतिथि श्री अजय बंसल जी का सान्निध्य और सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। डॉक्टर अनिल कुमार जी और अन्य सम्मानित व्यक्तियों को पटका पहनाकर सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। शाखा अध्यक्ष श्री राजेश मित्तल जी ने सभी का धन्यवाद करके कार्यक्रम को समाप्त करना बहुत ही उचित लगा। एचडी मेडिकल ब्लड बैंक की टीम और डॉक्टर अनिल कुमार जी का योगदान भी सराहनीय है। क्या इस कार्यक्रम में किसी विशेष उद्देश्य या लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई नई योजना या पहल की गई थी?

Парсер цен

यह कार्यक्रम बहुत ही सफल और प्रेरणादायक लग रहा है। मुख्य अतिथि श्री अजय बंसल जी का सान्निध्य और सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया। आशु गुप्ता जी द्वारा लिक्विड इलेक्ट्रोल की व्यवस्था करना एक अच्छा कदम था। अध्यक्ष राजेश मित्तल जी और सचिव शरद ऐरन जी का सहयोग सराहनीय है। डॉक्टर अनिल कुमार जी और अन्य लोगों को सम्मानित करना एक अच्छी पहल थी। क्या इस कार्यक्रम का कोई विशेष उद्देश्य था जिसे आप और विस्तार से बता सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *