जो व्यक्ति सत्य का सहारा लेता है वह निर्भय रहता है – योगी राज राजेश्वर महाराज

जो व्यक्ति सत्य का सहारा लेता है

जो व्यक्ति सत्य का सहारा लेता है वह निर्भय रहता है – योगी राज राजेश्वर महाराज

चिलकाना / पटनी ग्राम में चल रही श्री रामकथा में प्रवचन करते हुए दिव्य योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा जीवन ओर मृत्यु परमात्मा के हाथ में होता है जीव को एक बार मृत्यु के बाद पुनः जन्म के लिए लंबी प्रतिक्षा करनी पड़ती है ।अतः हमको अपने जीवन को सार्थक करते हुए प्रभु प्राप्ति में संलग्न होना चाहिए। हमको रामायण से शिक्षा लेनी चाहिए और इसके गुण और संस्कारों को जीवन में उतरना चाहिए, यह मानव को भक्तिवान, गुणवान, संस्कारी, कर्मनिष्ठ ओर निर्भय बना देता है। सत्य और निर्भयता एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

जो व्यक्ति सत्य का सहारा लेता है, वह निर्भय होता है, जबकि जो असत्य का सहारा लेता है, वह हमेशा भय में रहता है। सत्य का अर्थ है सच्चाई, जो वास्तविकता के साथ मेल खाता है ओर निर्भयता का अर्थ है डर या भय का अभाव, आत्मविश्वास और साहस, सत्य और निर्भयता के बीच संबंध यह है कि सत्य आपको अपने आप में मजबूत बनाता है, जबकि असत्य आपको कमजोर और भयभीत बनाता है। जब आप सत्य का पालन करते हैं, तो आप अपने कर्मों और विचारों के लिए जिम्मेदार होते हैं, और आपको किसी से डरने की आवश्यकता नहीं होती है।

सत्य और निर्भयता जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि राजनीति, व्यवसाय और व्यक्तिगत संबंध। सत्य और निर्भयता एक शक्तिशाली संयोजन है जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और एक बेहतर दुनिया बनाने में मदद कर सकता है। अतः हमें सत्य पथ पर चलकर अपने जीवन को उत्तम दिशा प्रदान करनी चाहिए।
मुख्य यजमान जोनी कुमार सह पत्नी रहे। वहीं नितिन गोयल, आनंद, सागर, सोनू, कन्हैया, उर्मिला, काजल, मधु, राजेश, आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *