ऑपरेशन सिन्दूर: छात्राओं ने भारत के वीर सैनिकों को किया नमन भारत माता की जय के जयकारे लगाये।

operation-sindoor-shamli

ऑपरेशन सिन्दूर: छात्राओं ने भारत के वीर सैनिकों को किया नमन ,भारत के वीर सैनिकों को कॉलेज की छात्राओं का नमन

शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में सोमवार को छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को नमन किया। इस दौरान छात्राओं ने भारत के वीर जवानों की सराहना करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाये।

सोमवार को श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर भारत के वीर सैनिकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि गत कई वर्षों से पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आंतकवादी हमले किये जाते रहे हैं। परन्तु वो ये भूल गया कि यह नया भारत है जो देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर मारता है। हमें अपने देश की जल, थल एवं वायु सेना पर गर्व है।

इस ऑपरेशन को आर्मी लेफ्टिनेन्ट कर्नल सोफिया कुरेशी एवं वायु सेना की विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह के निर्देशन में चलाया गया जो कि भारतीय महिलाओं के शौर्य को प्रदर्शित करता है। छात्राओं के द्वारा आज विद्यालय मंे ऑपरेशन सिन्दूर लिखकर सेना को बधाई देना भी इसी का प्रतीक है। इस अवसर पर धनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, रामनाथ, महेश नारायण गौड़, प्रियांक शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, कविता मित्तल, मोहित मित्तल, अरविन्द कुमार, हरीश नामदेव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *