शामली में भीषण गर्मी का कहर, दिन में सूरज उगल रहा आग ,दिन में सूरज आग उगल रहा
शामली। भीषण गर्मी लगातार बढती जा रही है। दिन में सूरज आग उगल रहा है। रात में भी उमस और गर्म हवाएं लोेगों को बेहाल कर रही हैं। सोमवार को दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और रात में 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा है। जिससे लोगों को परेशानियांे का सामना करना पडा। वही दूरी ओर बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी लोगों को रूकलाकर रख दिय है।
मई के महीन में तापमान में लगातार उछाल व गिराव देखने को मिल रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड रहा है। हीट वेव, लू और उमस भरी रातों ने लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। गर्मी के कारण लोगों में तनाव बढ़ता जा रहा है। तेज धूप, उमस व पसीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ गया है। डी-हाइड्रेशन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे दिल का रिदम भी बिगड़ा हुआ है।
सोमवार को भी गर्मी ने कहर बरपाया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से बचाव को लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय सडके वीरान नजर आई। गत रविवार रात्रि मंे तेज आंधी और बूंदाबादी थी, लेकिन इसका गर्मी पर कोई असर देखने को नही मिल रहा है। भीषण गर्मी से बचाव को लोग टयूवैलों, स्विमिंग पूलों, नदी, तालाबों में जाकर गोते लगाते नजर आये। चिकित्सकों ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की सलाह दी है।
Leave a Reply