आलमपुर रजवाहे से मिला आठ वर्षीय सरफराज का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आलमपुर रजवाहे से मिला आठ वर्षीय सरफराज

आलमपुर रजवाहे से मिला आठ वर्षीय सरफराज का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चिलकाना- दो दिन पूर्व चिलकाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए आठ वर्षीय बालक का शव आलमपुर रजवाहे से मिला, शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ज्ञात हो कि चिलकाना सुलतानपुर के मौहल्ला कोठीवाला निवासी महिला नगमा पत्नी दिलशाद ने रविवार को चिलकाना थाने पर तहरीर देते हुए जानकारी दी थी, कि उसका आठ वर्षीय बेटा सरफराज शनिवार की दोपहर के समय घर से खेलने के लिए गया था जो देर शाम तक वापस नही लौटा, जिसकी आसपास व रिस्तेदारीयों में काफी तलाश की गयी लेकिन नही मिला। पुलिस ने बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली बेहट से चिलकाना थाना प्रभारी निरिक्षक कपिल देव को सुचना मिली कि गांव सलेमपुर गदा के निकट से बहने वाले आलमपुर रजवाहे के घघरोली एवं सलेमपुर गदा के बीच में लगाए गए बांध में एक बालक मृत अवस्था में पाया गया है।

जिसने काली पैंट एवं पीली टीशर्ट पहनी हुई है। शव को बेहट पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुचना मिलते ही चिलकाना थाना प्रभारी निरिक्षक कपिल देव द्वारा सरफराज के परिजनों को शिनाख्त के लिए ले जाया गया, जहां परिजनों ने मृतक बालक के सरफराज होने की पुष्टि की।

सरफराज की मौत की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक सरफाज चार भाई बहन में से दुसरे नम्बर का ओर कक्षा पांच का छात्र था। वहीं परिजनों का मानना है कि सरफराज की हत्या की गयी है। ओर पुुलिस द्वारा जांच किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *