भाईचारे के बल पर 2027 में यूपी में बसपा बनाएगी सरकार: डॉ. मेघराज

भाईचारे के बल पर ही 2027

भाईचारे के बल पर 2027 में यूपी में बसपा बनाएगी सरकार: डॉ. मेघराज

दैनिक सर्वे बुलेटिन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉक्टर मेघराज सिंह जरावरे ने कहा कि बसपा भाईचारे में अधिक विश्वास रखती है और इसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहरा सके। पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज सिंह जरावरे आज देहरादून रोड स्थित बसपा मंडल कार्यालय पर भाईचारा बनाओ संगठन की आयोजित बैठक एवं बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री जरावरे ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी भाईचारे में सबसे ज्यादा विस्वास रखती है। 2007 में पिछड़े समाज मे भाईचारा बनाकर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि आज भी उस भाईचारे की बहुत जरूरत है ताकि उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सके।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाईचारा बनाओ को बढ़ावा देने का संकल्प कराया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह व संचालन सुशील कुमार ने किया। इस मौके पर सुनेश प्रधान, अमित प्रधान, जोरा सिंह, मोदी कुमार, सुशील बौद्ध, अंकुश सैनी, अशोक सैनी, नीलकमल, अमित प्रधान, प्रदीप सैनी, नीरज बौद्ध, अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *