झीरम घाटी हमले की 12वीं बरसी पर शहीदों को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण हमले को पूरा देश कभी नहीं भुला सकता है। इस घटना में प्रदेश के नेताओं और हमारे वीर जवान बलिदान हुए थे।
आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी भाजपा के साथियों के साथ झीरम घाटी शहीद स्मारक पहुंचकर नक्सली हमले के सभी बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया।
बलिदानियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार जारी है। आज हमारा प्रदेश नक्सलवाद के नासूर का सफाया कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पांडेय जी, निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी जी सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
दैनिक सर्वे बुलेटिन
Leave a Reply