मुज़फ्फरनगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, तीन गांवों में सघन चेकिंग अभियान

मुज़फ्फरनगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी

मुज़फ्फरनगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, तीन गांवों में सघन चेकिंग अभियान

आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित संदिग्ध स्थल/ग्राम रामपुरी एवं थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित चिन्हित संदिग्ध स्थल/ग्राम मोहद्दीनपुर तथा थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध स्थल/ग्राम दुल्हैऱा में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री को समूल रूप से नष्ट किये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

प्रमुख सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा गत दिवस थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित संदिग्ध स्थल/ग्राम रामपुरी एवं थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित चिन्हित संदिग्ध स्थल/ग्राम मोहद्दीनपुर तथा थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध स्थल/ग्राम दुल्हैऱा में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री को समूल रूप से नष्ट किये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध परचून दुकानों एवं घरों की भी सघन चैकिंग की गयी।

आबकारी निरीक्षक द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम प्रधानों एवं मौके पर उपस्थित ग्रामवासीयों/मौहल्लावासियों एवं दुकानदारों को अपना सी0यू0जी0 मोबाईल नम्बर इस आश्य से उपलब्ध कराते हुये अपील की गयी कि यदि भविष्य में कोई भी अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के सम्बन्ध में कोई भी सूचना हो तो, तत्काल उसकी सूचना उन्हे उपलब्ध करा दी जाये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा सकें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *