योग शिविर के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों को दिया गया योग प्रशिक्षण
शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल शामली में योगाचार्य रामकुमार द्वारा योग शिविर के प्रथम दिवस योग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने बताया कि योग को अपनी दिनचर्या में नियमित शामिल करें।
उसी से लाभ होगा। कभी-कभी योग करने पर इसका लाभ प्राप्त नहीं होता इसलिए हमें प्रतिदिन नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन, उत्कट, आसन, चक्रासन आदि का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं। जिन्हें हमें नियमित समय से और नियमित दिनचर्या में बनाए रखना है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सैनी ने भी आचार्य को संबोधित करते हुए बताया कि अपने नित्य कार्यों को करते हुए योग के लिए भी समय निकालना चाहिए। यह हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है।
इस अवसर पर आशीष जैन, सुधीर कुमार, शिवकुमार धीमान, रविंद्र कुमार, आदेश धीमान, रवि गॉड, मोहित कुमार, संदीप कुमार, रिचा संगल, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, शालू, नीरज कुमारी आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply