गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सिपाही सौरभ कुमार की मौत

 गाजियाबाद में मुठभेड़

गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सिपाही सौरभ कुमार की मौत

गोली लगने से शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी सिपाही सौरभ कुमार की मौत

शामली। गाजियाबाद के गांव नाहल में दबिश देने गई नोएडा पुलिस टीम पर लूट के वांछित बदमाश के साथियों द्वारा हमला कर दिया गया, जिसमें गोली लगने से शामली क्षेत्र के गांव बधेव निवासी सिपाही सौरभ कुमार की सिर में गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों को पहुंची तो कोहराम मच गया। देर शाम राजकीय सम्मान के साथ शहीद हुए सिपाही का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जनपद शामली के गांव बधेव निवासी 32 वर्षीय सौरभ कुमार नोएडा के फेज-3 थाने में एसओजी कांस्टेबल के रूप में तैनात था। रविवार की देर रात वह पुलिस टीम के साथ गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नहाल में लूट में वांछित बदमाश कादिर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचा था। जब पुलिस टीम बदमाश को हिरासत में लेकर लौट रही थी तो आरोप है कि गांव के बाहर बदमाश के साथियों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव करके बदमाश को छुडाने का प्रयास किया।

इस दौरान बदमाश के साथियों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सिपाही सौरभव के सिर में जा लगी और वह लहु लुहान होकर वही पर गिर पडा। पुलिस कर्मियांे द्वारा सौरभ को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन ईलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।

जैसे ही यह खबर गांव बधेव निवासी परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया। बडा भाई रजत कुमार अन्य परिजनों के साथ गाजियाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव वापस आये।

जहां शव के आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल सौरभ के शव का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *