आप के रचनात्मक कार्यक्रम के तहत खतौली ब्लॉक में चला सफाई अभियान
आम आदमी पार्टी के रचनात्मक कार्यक्रम अभियान की कड़ी में सफाई अभियान चलाया गया…
खण्ड विकास कार्यालय पर रविवार के दिन आप के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कैंपस की सफाई की और मुख्य द्वार से घास फूस हटाकर झाड़ू से सफाई की गई…
आम आदमी के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के सानिध्य और विधानसभा अध्यक्ष पंकज कुमार गोरियां के नेतृत्व में हुए इस रचनात्मक कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, अनिल कुमार, रोजी, अंकित, वरुण, रॉबिन कुमार, कपिल कुमार आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे…
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता…उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के निर्देशन में प्रत्येक माह सभी जिलों में एक रचनात्मक कार्यक्रम किया जाता है…
इसी कड़ी में आज खतौली ब्लॉक के मुख्य द्वार व कैंपस में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया…
Leave a Reply