रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शामली में चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
शामली। गुरूवार को नगर पालिका क्षेत्र के आजाद चौक व काजीवाडा में नगर पालिका सफाईकर्मियों द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने सफाई सफाई कर लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया।
गुरूवार को नगर पालिका क्षेत्र के मौहल्ला आजाद चौक व काजीवाडा में सभासद प्रतिनिधि सलमान अहमद ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के अवसर पर सफाईकर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सडक और नालियों को साफ किया गया। साथ ही सडकों पर पडे कूडे को उठाया गया। सलमान अहमद ने मौहल्लेवासियों को संबोधित करते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
उन्होने कहा कि सडकों पर कूडाकरकट न डाले। दुकानदार भी अपनी दुकानों के बाहर कूडेदार रखे। डोर टू डोर कूडा कलैक्शन टीम को ही कूडा दे, जिससे सडके और मौहल्ले स्वच्छ रहे रहे। उन्होने सभी से स्वच्छता को अपनाने का आहवान किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी जनेश, गीता, कोमल, राधा,संतोष, प्रमोद, रंजीत, कुणाल, विशू, सोनू, अजय, राजा, लखन आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply