सहारनपुर में पुश्तैनी मकान बना खूनी संघर्ष की वजह, दबंगों का हमला, एक गंभीर घायल

सहारनपुर में पुश्तैनी मकान

सहारनपुर में पुश्तैनी मकान बना खूनी संघर्ष की वजह, दबंगों का हमला, एक गंभीर घायल

सहारनपुर, थाना मंडी क्षेत्र अंतर्गत मुफ्ती मोहल्ला में पुश्तैनी मकान को लेकर पारिवारिक विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब दीवार की मरम्मत करा रहे एक परिवार पर उनके ही रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अनस उर्फ फखरुल हसन अपने हिस्से में आई पुश्तैनी मकान की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करा रहे थे। तभी उनके ताऊ के बेटे अहमद हसन, रुहुल अमीन और उनके भांजे सादिक व अहमद हथौड़े, सरिये और लाठियों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला बोल दिया।

हमले के दौरान अनस के साले गुलाम रसूल के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग जैसे शाहरुख और मौ० मूसा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया।

सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दी जा रही है कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। जिससे उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

हालांकि पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परंतु योगी राज में वो कौनसी ऊपर तक पहुंच की बात करते हुए धमकियां दे रहे है और अपनी दबंगता पर उतारू है ये बड़ा सवाल जबतक बना रहेगा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *