भाजपा सेना के पराक्रम का कर रही है राजनीतिकरण: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर का आरोप

भाजपा सेना के पराक्रम का कर रही है

भाजपा सेना के पराक्रम का कर रही है राजनीतिकरण: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर का आरोप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार ने घर-घर महिलाओं को सिंदूर भिजवाने की बात कहकर हमारे देश की महिलाओं का अपमान किया है क्या भाजपाइयो को यह भी जानकारी नही है कि महिलाओ की मांग मे सिंदूर उनके पति भरते है हमारी बहन बेटियां किसी दूसरे इंसान से सिंदूर कैसे ले सकती है भारतीय फौज ने अपनी जान हथेली पर रखकर जो सिंदूर ऑपरेशन किया है

वह एक बहुत बड़ा मिशन था लेकिन जिस समय पिओके हमारी सेना के पराक्रम से कब्जे मे होने वाला था उसी समय अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीज फायर का ऐलान किया जाता है इसके बाद तुरंत भाजपा सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश का पालन किया यह था हमारे देश के प्रधानमंत्री का पराक्रम जिन हाथो ने कभी हथियार भी न उठाए हो वह एक फौजी की वर्दी पहनकर अपने फोटो होल्डिंग्स पर कैसे लगा सकता है कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार को फौजियों के पराक्रम का राजनीतिकरण न करके देश की जनता एवं किसानो के हित मे विचार करना चाहिए क्योंकि देश की जनता बड़े पैमाने पर बढ़ती हुई महंगाई से परेशान है किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *