शामली में पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

शामली में पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश

शामली में पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

शामली। में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शामली-कांधला के बीच दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम हुई। शराती तत्वों ने ट्रैक पर करीब 20 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा मिला और पत्थर बिछाए गए हैं। जिससे ट्रेन ट्रेक से उतर सकती थी, लेकिन ट्रेन के लोको पायलट की सूझ बूझ के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लिया गया। जिस कारण ट्रेन में सवार सैकडों यात्रियों की जान बस चकी।

गत शनिवार देर रात्रि दिल्ली से चलकर शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64021 ात करीब 10.18 बजे शामली से बलवा हाल्ट पर पहुंची थी। यात्रियों को ट्रेन से उतारने के बाद जब ट्रेन शामली की तरफ रवाना हुई तो अंडरपास के निकट लोको पायलट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में भी हडकंप मच गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों को भी अचानक झटका लगा।

बाद में वॉकी टॉकी से सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। बताया गया कि ट्रैक पर करीब 20 फीट के करीब का लोहे का पाइप रखा है और ट्रैक पर पत्थर भी बिछाए गए हैं। इस सूचना के बाद एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार, जीआरपी, आरपीएफ समेत तमाम अधिकारी अधिकारी और दोनों थानों की पुलिस पहुंची। उन्होने देखा कि लोहे का पाईप ट्रेन पर रखा है, जिसको हटाया गया।

बाद में आसपास सघन जांच की गई, लेकिन कोई भी शराती तत्व नही मिला। वही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान काफी देर तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि देखने से लग रहा है कि नलकूप से चोरी के बाद चोर रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे और ट्रेन आते ही उसे वहीं छोडकर भाग गए। ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच की जा रही है। इस मामले में स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शामली में पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश

शामली में पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *