विश्वकर्मा धाम में भगवान नल-नील की प्रतिमाओं की स्थापना, नगर परिक्रमा और भंडारे का आयोजन

विश्वकर्मा धाम में भगवान नल-नील

विश्वकर्मा धाम में भगवान नल-नील की प्रतिमाओं की स्थापना, नगर परिक्रमा और भंडारे का आयोजन

शामली। विश्वकर्मा धाम सेवा परिवार द्वारा धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा धाम मंे भगवान नल और नील की प्रतिमाओं की स्थापना की गयी। इस अवसर पर प्रतिमाआंे की नगर परिक्रमा भी ढोल नगाडों के साथ निकाली गयी। इसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।

शहर के धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा धाम मंे विश्वकर्मा धाम सेवा परिवार द्वारा भगवान नल और नील की दिव्य प्रतिमाओं की हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इससे पूर्व विश्वकर्मा धाम से प्रतिमाओं की ढोल नगाडों के साथ नगर परिक्रमा भी निकाली गयी जो धाम से प्रारंभ होकर भिक्की मोड, माजरा रोड, टंकी रोड से होते हुए वापस विश्वकर्मा धाम पर आकर संपन्न हुई।

पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करायी। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम के समय महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र स्वामी, कमलकांत कोकी, प्रदीप विश्वकर्मा, संजय धीमान, मनोज धीमान, नीरज धीमान, सोनू पांचाल, अनिल धीमान, अजय धीमान, श्याम सुंदर, अशोक धीमान, वासु धीमान, बिजेंद्र धीमान, अतुल धीमान, गौरव धीमान, पूनम पांचाल, प्रेमलता धीमान, रीना धीमान,रचना धीमान, प्रीति धीमान, ममता धीमान आदि मौजूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *