हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज शामली में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, विद्यार्थियों ने किया श्रद्धांजलि अर्पण
शामली। शहर के हिन्दू कन्या इंटर कालेज में अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गयी। संजीव पंवार द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होनें बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म किसान परिवार में 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गाँव में हुआ था।
राज्य की बागडोर संम्भालते हुये बाह्य आक्रमणों एंव आन्तरिक विद्रोह मालवा राज्य को सुरक्षित रखा। इन्होनें अनेकों मन्दिर एंव धर्मशालाओं का निर्माण कराया। इनकी धार्मिक प्रवृत्ति में गहरी आस्था थी। काशी विश्वनाथ मन्दिर, सोमनाथ मन्दिर, महाकालेश्वर मन्दिर में आस्था को जागृित करते हुये विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जसबीर सिंह, विनोद कुमार, सिकन्दर सिंह, हितेन्द्र कुमार, अभिषेक शर्मा, नईम सैफी, नाजिम सैफी, रामदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply