देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हवन पूजन और विचार गोष्ठी आयोजित

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हवन पूजन और विचार गोष्ठी आयोजित

शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव शिवनगर में देवी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। हवन पूजन पूरे हिंदू रीतिरिवाज से कराया गया और साथ में प्रसाद वितरण किया गया।

मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया। बताया कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने 1 दिसंबर 1767 से 13 अगस्त 1795 तक शासन किया। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 ग्राम चौड़ी अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ। राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया धनगर महासभा शेखर पाल ने हिंदू हितों के कार्य में प्रकाश डाला।

कहा कि पूरे भारत में मुगलों द्वारा तोड़े गए खंडित किए गए मंदिरों का निर्माण व जीर्णाेद्धार अहिल्याबाई होल्कर ने कराया। जिसमें प्रमुख मंदिर काशी विश्वनाथ सोमनाथ उज्जैन मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में अन्य मंदिरों की देखभाल की। कहा कि देवी लोक माता अहिल्याबाई न्याय प्रिय शासक थी। इस अवसर पर सन्नी पाल, जयवीर सिंह पाल, सुनील पाल, रमेश पाल, राकेश पाल,मुकेश पाल, वीरेंद्र पाल, महेंद्र देवी, कुमारी पूनम पाल, आयुषी पाल, शिवानी पाल, पदमपाल, कालूराम, जितेंद्र पाल, सौरभ पाल, सूरज पाल, मोनू पाल, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *