दि न्यू हाइट्स अकैडमी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का हर्षोल्लास के साथ समापन
शामली। दि न्यू हाइट्स अकैडमी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का हर्षाेल्लास के साथ समापन हुआ। समापन में मुख्य अतिथि एसएचओ धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
शिविर छात्रों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप में छात्रों ने विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियां जैसे टीम बिल्डिंग गेम्स, प्राथमिक उपचार, नोड्स बांधना, आपदा प्रबंधन, देशभक्ति गीत, समूह संचालन, और रात्रिकालीन कैम्प फायर में भाग लिया। बच्चों ने न सिर्फ आत्मनिर्भरता सीखी, बल्कि सामाजिक सेवा और अनुशासन की भावना भी आत्मसात की।
कैंप का आयोजन स्काउट एंड गाइड शिक्षक श्वेता राठी और वरुण यादव की उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना भी है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य तृप्ति सिंह, संजय त्यागी, माफिया सैफी, नेहा गोयल, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप, मुनेश मौजूद रहे।
Leave a Reply