सरस्वती विद्या मंदिर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ।
शिक्षक सागर कुमार ने बताया कि भारत की विरासत, परम्पराओं और शक्ति को समृद्ध करने में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रमुख तीर्थ मंदिरों के साथ देश में फैली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर सनातन संस्कृति की धारा अविरल रखने का कार्य किया।
उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण धर्म और प्रजा के उत्थान में लगाया। जनकल्याण के लिए ये सदैव युगों-युगों तक अविस्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर अरविन्द कुमार, कुलदीप कुमार, सोमदत्त, नीटू कुमार, अंकुर कुमार, मधुबन, परितोष, अशोक सोम, सुखदेव, ब्रजपाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply